ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
बारडोली ग्रामीण पुलिस के पीआई जडेजा ने शिकायत लेके मामला दर्ज किया।बारदोली के मसाद गांव में एक लड़की के अपहरण का मामला
लड़की का अपहरण करने वाले युवक के भाई, बहन और मां का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें एक पेड़ से बांधा हुआ दिखाया गया है।
युवक के परिवार को पेड़ से बांधकर लड़की के परिवार ने उनकी पिटाई की।
इस मामले की सूचना बरदोली पुलिस स्टेशन को दी गई और दंगा एवं अत्याचार अधिनियम के तहत 13 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।
अत्याचार की शिकायत दर्ज करने के बाद, एस.सी.-एस.टी. सेल डीवाईएसपी चिराग वडोदरिया आगे की जांच कर रहे हैं।
