फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद
खेत में करंट से ग्रामीण की मौत, शिकायत पर की गई मारपीट।
थाना क्षेत्र में खेत में लगे करंट से ग्रामीण सर्वेश यादव की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।ग्राम अराह पहाड़पुर निवासी 41 वर्षीय सर्वेश यादव अराह आवाजपुर सब्जी मंडी में सचिन यादव की आढ़त पर नौकरी करता था।वह बीती रात 7 बजे पैदल घर जा रहा था।रास्ते में मौहल्ला अस्तबल तराई एकलव्य ने हनुमान मंदिर के निकट अपने खेत के किनारे लगे लोहे के तार मेंबिजली का करंट छोड़ रखा था।इसी तार से करंट लगने से सर्वेश की मौत हो गई उसका शव मौके पर पड़ा रहा आज सुबह परिजन घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों को खेत मालिक पर बिजली के कारण सर्वेश को मार डालने का आरोप लगाया तभी खेत मालिक व परिजनो ने मृतक के घर वालों के साथ मारपीट की वबाल होने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार सनी कनौजिया,थाना मऊदरवाजा एस एस आई वीरेंद्र सिंह,फरुखाबाद कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह कादरी गेट थाना अध्यक्ष कपिल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने दबाव बनाकर मामले को शांत किया बताया गया कि एकलव्य ने बिजली के पोल से कटिया डालकर खेतों के किनारे लगे तारों में करंट छोड़ा था।पुलिस ने बिजली का तार हटवाने के लिए विभागीय कर्मचारियों को फोन किया लेकिन तुरंत कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा जिसके कारण ग्रामीणो में रोष व्याप्त हो गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया गया है खेत मालिक के विरुद्ध शिकायत करने की तैयारी की जा रही है।
