*जिले के 181 सिपाहियों के तबादले,खत्म की गई मठेती।*
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिले के 181 सिपाहियों के तबादले किए हैं जिससे तैनात कर्मचारियों की मिठाई भी खत्म हो जायेगी थाना मऊदरवाजा के 21 सिपाहियों के विभिन्न स्थानों में तबादले किए गए हैं।सिपाही सचिन कुमार का थाना कपिल सुभाष चन्द्र व कुलदीप सिंह का थाना अमृतपुर तबादला किया गया।डाक कार्यालय के सिपाही रवि कुमार,राजीव कुमार एवं महिला सिपाही कुमारी सोनी को कोतवाली सदर भेजा गया।सिपाही गौरव कुमार व मोहम्मद आलम को थाना मेरापुर स्थानांतरित किया गया।सिपाही अनुज कुमार,अभिषेक यादव,व नफीस अहमद की कोतवाली मोहम्मदाबाद में की गई सिपाही विपिन कुमार का तबादला जहानगंज थाने में किया गया।सीसीटीएनएस विपुल वरिष्ठ व रवि चौधरी को कोतवाली फतेहगढ़ भेजा गया।पैरोकार प्रवीन यादव,सिपाही सुरेश की तैनाती कोतवाली कायमगंज में की गई जितेंद्र कुमार पैरोकार, नितिन यादव,दिनेश कुमार,महिला सिपाही कुमारी विमलेश एवं महिला सिपाही मोनिका तिवारी को शमसाबाद थाना स्थानांतरित किया गया।
पत्रकार की पिटाई करने वाले सिपाहियों के तबादले।
कोतवाली फर्रुखाबाद के 1044 के सिपाही अंकित पवार एवं 349 सिपाही मनोज चौधरी का कोतवाली कायमगंज के लिए तबादला किया गया है।कोतवाली फर्रुखाबाद के 20 सिपाहियों को स्थानांतरित किया गया है।मालुम हो कि बीते दिनों घुमना पुलिस चौकी में तैनात सिपाही अंकित पवार व मनोज चौधरी पर पत्रकार शानू ने मोबाइल तोड़ने एवं मारपीट करने का आऱोप लगाया था बताया जाता है।कि दबंग सिपाहियों ने पुलिस कार्यालय में पैरवी कर अच्छे स्थान पर तबादला कराया है।
