लोकेशन आलोट जिला संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा
राष्ट्रसंत ललित प्रभ सागर जी का नागेश्वर तीर्थ उन्हैल में हुआ प्रवेश
राष्ट्र संत ललित प्रभ सागर म सा गुरुवार शाम को नागेश्वर तीर्थ उन्हैल में साध्वी चंदनबाला श्रीजी आदि ठाणा की निश्रा मैं सकल श्री संघ की उपस्थिति में प्रवेश हुआ है, इस दौरान राष्ट्र संत ललित प्रभ सागर जी ने कहा कि नागेश्वर प्रभु एवं श्री जिंन कुशल सूरी दादा गुरुदेव के दर्शन पाकर हमारा खून और बढ़ गया है । पहली बार यहां चंद्रप्रभा श्री जी के दर्शन तथा दूसरी बार उनके शिष्य चंदनबाला श्री जी के दर्शन का अवसर भी हमें मिला है ।इस दौरान दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष अशोक कोठारी, कोषाध्यक्ष सुरेश बांठिया, डॉ सुनील चोपड़ा, अनुराग जैन, स्थानक संघ आलोट अध्यक्ष सुधीर भंडारी, राजेंद्र पारिख, सुनील देसरला, स्थानीय श्री संघ के सदस्य मोहनलाल जैन, नरेंद्र कोठारी, पारस जैन, दिलीप जैन, चांदमल जैन आदि उपस्थित थे ।
आज आलोट में होगा प्रवेश
राष्ट्र संत ललित प्रभ सागर जी का प्रवेश आलोट में शुक्रवार शाम 5 बजे होगा उसके पूर्व सुबह साध्वी चंदनबाला श्रीजी आदि ठाणा का प्रवेश सुबह 8 बजे होगा ।

