स्काउट गाइड शिविर का समापन
जिला ब्यूरो चीफ जगतपाल सिंह की खास रिपोर्ट
चंदौसी - नगर से सटे ग्राम पथरा स्थित डा. भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का तीसरे दिन समापन हुआ।
बुधवार को स्काउट गाइड कमिश्नर संगीता भार्गव कैंप में पहुंची और शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में बच्चों की अलग अलग टोली बनाकर उनसे टेंट लगवाए गए। संगीता भार्गव ने टैंटों का निरीक्षण किया और बच्चों से शिविर के दौरान सीखे गए कामों के बारे में जानकारी ली। बच्चे भी टैंटों के निरीक्षण के दौरान काफी उत्साहित दिखाई दिए। बच्चों द्वारा की गई मेहनत पर संगीता भार्गव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जिला संगठन आयुक्त मीनू राघव, सहायक नीलम कुमारी ने बच्चों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया। शिविर में बताया गया कि एक दूसरे की मदद से असंभव कार्य को भी संभव किया जा सकता है। साथ ही एकता बनाकर रखनी चाहिए। प्रधानाचार्या आशा गोस्वामी ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया । स्कूल संचालक महानंदन गौतम का शिविर में सहयोग रहा।इस दौरान प्रधानाचार्या आशा गोस्वामी, नीरज शर्मा, प्रवीन कुमार, सत्येंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, अश्विनी शर्मा, रंजीत कुमार, रमन शर्मा, सीमा अग्रवाल, आभा रानी, क्षमता,शालू सुशीला, रेशमा,अनामिका यादव, खुशबू, वंशिका सक्सेना, रंजीत कौर,
दुर्गेशनंदिनी, आरती सिंह, योगेश, गीता, श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।
