फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
नगर पालिका अध्यक्ष व कादरीगेट थानाध्यक्ष सहित सात के विरुद्ध न्यायलय में परिवाद दायर
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद
शहर फर्रुखाबाद के बढ़पुर क्षेत्र मोहल्ला अल्लाह नगर निवासिनी कान्ति देवी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष आशीष शर्मा नगर पालिका कर्मचारी , वत्सला अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष, मनोज अग्रवाल पूर्व एम एल सी , कादरी गेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी , धर्मेंद्र कन्नौजिया , ई ओ विनोद शुक्ला, लेखपाल जगपाल के विरुद्ध अधिवक्ता के माध्यम परिवाद दायर किया जिसमें बताया कि बढ़पुर स्थित तालाब मेरे पूर्वजों का जो बाप दादा के नाम चला आ रहा है वादिनी लगभग पांच लाख रुपए की तालाब में मछली पालन करवाया था जिसकी पालन में दाना पानी भी दिया जाता था उपरोक्त लोगों ने तालाब पर आकर कहा इसका सौंदर्यीकरण कराएंगे थाना अध्यक्ष ने गंदी गंदी गालियां दी और कहा कि तुझको मुकदमे में फंसा कर जेल भेज देंगे यह घटना कई लोगों ने देखी इस तालाब का मुकदमा दीवानी न्यायलय में विचाराधीन है जब तक न्यायलय में मामला विचाराधीन है तब तक पुलिस हस्तक्षेप नहीं कर सकती है पीड़िता थाने गई कोई कार्यवाही न होने पर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजा कोई कार्यवाही न होने पर माननीय न्यायलय के समक्ष याचिका दायर की.