लोकेशन आलोट जिला संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा
मेरा युवा भारत की आलोट विकासखंड की खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
मेरा युवा भारत जिला रतलाम, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान मे आलोट विकासखंड की खेल प्रतियोगिता खारवाकला के माँ शारदा पब्लिक स्कूल मे आयोजित हुई ! युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया की मुख्य अतिथि भाजपा खेल प्रकोष्ठ रतलाम जिला सहसंयोजक अतुल वर्मा, माधव शर्मा व ब्लॉक समन्वयक दुर्गाशंकर मोयल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया ! तत्पश्चात कबड्डी, दौड़ 100 एवं 200 मीटर, रस्साकस्सी और गोला फेंक प्रतियोगिता हुई ! समापन समारोह मे मुख्य अतिथि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजू डांगी, रमेश प्रजापत, जीवन सिँह बाखला, मेहताब सिँह डांगी, फूल सिँह चौहान ने बच्चो को मेडल एवं ट्रॉफी से पुरुस्कृत किया ! कबड्डी बालक वर्ग मे विजेता माँ शारदा पब्लिक स्कूल खारवाकला, उपविजेता आलोट स्पोर्ट्स एसोसिएशन रहा ! कबड्डी बालिका वर्ग मे विजेता आलोट स्पोर्ट्स एसोसिएशन व उपविजेता माँ शारदा पब्लिक स्कूल खारवाकला रहा! रस्साकस्सी बालक एवं बालिका वर्ग मे माँ शारदा पब्लिक स्कूल विजेता एवं उपविजेता आलोट स्पोर्ट्स एसोसिएशन रहा! दौड़ बालक वर्ग 100 मीटर मे प्रथम श्यामपाल, द्वितीय दिलीप, तृतीय सुमित रहे! 200 मीटर दौड़ बालक मे आयुष, ओमप्रकाश, देवेंद्र मीणा रहे!
बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ मे सारिका मीणा, द्वितीय हर्षिता व्यास, तृतीय वर्षा प्रजापत, 200 मीटर दौड़ मे शीतल प्रजापत, द्वितीय मनीषा डांगी, तृतीय नव्या पंवार रहे! गोला फेंक बालक एवं बालिका वर्ग मे मे लूनी प्रथम एवं आलोट स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वितीय रहा! कार्यक्रम का संचालन मोनू मीणा ने किया आभार संस्था प्राचार्य प्रकाश हाडा ने माना ! निर्णायक की भूमिका माधव शर्मा, मोनू मीणा, जीवनसिंह सोलंकी, मांगलसिंह चौहान, हेमंत सोलंकी, सीमा मौर्य आदि ने निभाई!

