हरदोई एसपी अशोक कुमार मीणा ने नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र टुमुकी थाना मझिला का फीता काटकर किया उद्घाटन।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
दिनांक 3 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा द्वारा नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र टुमुकी, थाना मझिला का उद्घाटन किया गया वही एसपी अशोक कुमार मीणा का टुमुकी सहायता पर प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्र के संभ्रांत लोगो ने पहुंते ही स्वागत किया। एसपी मीणा ने सहायता केन्द्र का फीता काटा और नारियल तोडकर ईश्वर से क्षेत्र मे अमन चैन की प्रार्थना की। एसपी मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि टुमुकी मे सहायता केंद्र खुलने का उद्देश्य आम जनमानस को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। एवं अपराध अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
