Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छिंदवाड़ा: प्रधानमंत्री के विकसित भारत को सिद्ध करने वाला है केन्द्रीय बजट

 मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट 


- प्रधानमंत्री के विकसित भारत को सिद्ध करने वाला है केन्द्रीय बजट

- केन्द्रीय बजट सतत आर्थिक विकास के साथ जनअपेक्षाओं को पूरा करने वाला है 

- विकसित भारत का रोड मैप है केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट

- श्रीमती संपतिया उइके

छिंदवाड़ा,04/02/2026। मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) मंत्री श्रीमति संपत्तियां उइके ने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर बुधवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तुत बजट 2026 हर नागरिक के सपनो, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है।

यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला है, किसानों के विश्वास को मजबूत करने वाला है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक है और मध्यम व गरीब वर्ग को सशक्त करने की सोच को आगे बढ़ाता है।

बजट 2026-27 इतिहास में उस बजट के रूप में याद किया जाएगा, जिसने विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार दिया। यह इस शताब्दी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट है और वित्त मंत्री निर्मला जी लगातार 9वीं बार संसद में बजट प्रस्तुत की है। यह अपने आप में एक गौरव पल के रूप में भारत के संसदीय इतिहास में दर्ज हुआ है।


प्रधानमंत्री मोदी जी बार-बार कहते हैं कि महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि भारत की ग्रोथ इंजन

है। यही कारण है कि हमारी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को केवल नारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे नीति और नीयत दोनों को हिस्सा बनाया। बजट 2026 इसी स्पष्ट नीयत का प्रमाण है. जहां हर योजना, हर निवेश और हर सुधार के केंद्र में महिला की गरिमा, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व क्षमता को रखा गया ।


मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमति संपत्तियां उइके ने कहा कि हमारी सरकार की पहचान रही है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत अब केवल सुधारों की चर्चा नहीं करता, बल्कि “रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस रिफॉर्म एक्सप्रेस का सबसे मजबूत इंजन ’नारी शक्ति’ है। 


बजट 2026 में महिला सशक्तिकरण के लिए जो रोडमैप प्रस्तुत किया गया है. वह सामाजिक न्याय से आगे बढ़कर आर्थिक भागीदारी, तकनीकी नेतृत्व और वैश्चिक प्रतिस्पर्धा तक महिलाओं की भूमिका को विस्तार देता है।


युवाओं के लिए अवसर सृजन हमारी सरकार की प्राथिकता है और इसमें युवा महिलाओं की भूमिका केंद्रीय है। स्किल इंडिया, डिजिटल स्किल्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और ग्रीन नेफ्रोलॉजी में युवाओं को प्रशिक्षित कर भारत भविष्य की नौकरी के लिए तैयार रहा है ।


हमारा मानना है कि इसे केवल बजट कहना न्यायसंगत नहीं होगा यह बजट नहीं बल्कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन पत्र है। यह विजन न केवल अर्थव्यवस्था को गति देने पर केंद्रित है बल्कि गरीब किसान युवा महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण के लिए भी केंद्रित है। इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए एक प्रगतिशील, दूरगामी और प्रभावकारी बजट प्रस्तुत किया है।


सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्व समावेशी बजट 2026 

इस बजट को देखकर निश्चित तौर पर यह कहा जा सकता है कि ळल्।छ यानी G-गरीब, Y-युवा A-अन्नदाता और N-नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार समर्पित है।।


मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमति संपत्तियां उइके ने कहा कि स्वास्थ्य के खर्च को कम करने के लिए सरकार ने दवाओं पर लगने वाले शुल्क में कटौती की है। कैंसर की 17 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क शून्य या बहुत कम कर दिया गया

मिडिल क्लास परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने के लिए जिला स्तर पर ’बायोफार्मा और आयुष केंद्रों के लिए 10,000 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है।

अब कम या शून्य टीडीएस सर्टिफिकेट के लिए अफसर के पास आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। एक ऑटोमैटिक और नियम आधारित सिस्टम के जरिए यह काम आसान हो जाएगा। इससे मध्यम वर्ग के लोगों को काफी लाभ होगा।

एलआरएस के तहत मिडिल क्लास परिवारों के लिए विदेश घूमना और बच्चों को बाहर पढ़ाना अब सस्ता होगा। विदेश यात्रा के टूर पैकेज पर टीसीएस को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है, इससे माता-पिता की जेब पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा। युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए बजट में व्यापक अवसर है शिक्षा से रोजगार एवं उद्यम स्थायी समिति का गठन 15,000 माध्यमिक विद्यालयों व 500 महाविद्यालयों में ए.बी.जी.सी. कटंट क्रिएटर लैब की स्थापना रचनात्मकता को बढ़ावा देगी। 


मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमति संपत्तियां उइके ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में आई.आइ.एम. के सहयोग से 10 हजार गाइडों के कौशल उन्नयन और खेलो इंडिया मिशन के माध्यम से अगले दशक में खेल क्षेत्र में बदलाव लाने का लक्ष्य युवाओं को नई दिशा देगा। एमएसएमई ग्रोथ फंड के लिए 10,000 करोड़ रुपये का आवंटन युवा उद्यमीयों को सम्बल प्रदान करेगा । 


महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाला बजट

मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमति संपत्तियां उइके ने कहा कि महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए बजट में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है। बी जी एफ और पूंजीगत सहायता के माध्यम से देश के प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास की स्थापना का प्रस्ताव है. इसके लिए लगभग 10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमे छात्राओं को सुरक्षित आवास मिल सकेगा।


महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है। ग्रामीण महिला नेतृत्व वाले उद्यमी के लिए विशेष पहल की गई है, जिसमें लखपति दीदी योजना पर आधारित सामुदायिक स्व-सहायता समूह उद्यम स्थापित करने का प्रावधान है। इससे महिलाओं को क्रेडिट लिंक्ड आजीविका से उद्यम स्वामित्व की ओर जाने में मदद मिलेगी। 

एमएसएमई क्षेत्र में महिलाओं के लिए 10,000 करोड़ का एसएमई ग्रोथ फंड घोषित किया गया है. जो महिलाओं के लिए इक्विटी सपोर्ट प्रदान करेगा। देखा जाए तो पहली बार उद्यमी महिलाओं के लिए अर्म लोन और मेंटरशिप का विस्तार किया गया है। रोजगार बजट 2006 में हेल्थ केयर सिस्टम की मजबूती को ऐलान किया गया। इसे लेकर निर्मला सीतारमण ऐलान किया कि आगामी 5 सालों में 1 लाख हेल्थ प्रोफेशनल को जोड़ा जाएगा। 15 लाख केयर गिवर्स को ट्रेनिंग देने का भी ऐलान किया गया है. साथ ही राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोसाइकोलॉजी संस्थान स्थापित किया जाएगा।

सरकार शिक्षा को रोजगार और उद्यम के साथ जोड़ने पर जोर देगी। विकसित भारत का मुख्य चालक सेवा क्षेत्र रहेगा, और इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी जो एआई और नई तकनीकों के प्रभाव कर आकलन करेगी।

मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जी ने कहा यह बजट कृषि के साथ अर्थव्यवस्था के रीढ़ को मजबूत करने वाला बजट है, भारत के भविष्य को सशक्त बनाने वाला बजट है । यह बजट स्वास्थ्य को सशक्त करने वाला है । रक्षा एवं विमानन क्षेत्र के लिए सशक्त बनाने का प्रयास है । इस बजट से व्यापार करने में आसानी जाएगी । आज जरूरत है कि हम सब मिलकर सरकार के प्रयासों का साथ दे, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े और अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी व परिश्रम से योगदान दे । जब सरकार और जनता एक साथ चलते है तभी बड़ा परिवर्तन संभव होता है ।  

वित्तमंत्री श्रीमति निर्मला सीतारामन के द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला यह 9 वां बजट है, देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की इन्ही नीतियों के कारण 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा के ऊपर आये है । 

आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, जिला महामंत्री और बजट प्रचार अभियान समिति के जिला संयोजक विजय पांडे, जिला महामंत्री कमलेश उइके,जिला उपाध्यक्ष और सहसंयोजक अजय सक्सेना, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, बजट टोली के सहसंयोजक नीरज भारद्वाज, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe