हरदोई मल्लावां मिश्रा कोल्ड स्टोरेज मे आलू भंडारण का हुआ शुभारम्भ
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
पंडित महादेव प्रसाद मिश्रा कोल्ड स्टोरेज किसानों को भंडारण से मिलेगी राहत।
इस वर्ष आलू की बंपर पैदावार के बावजूद बाजार में कम कीमत मिलने से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा किसानों के लिए संजीवनी साबित होगी। किसानों ने आलू खुदाई, मजदूरी एवं ट्रैक्टर भाड़े को लेकर अपनी समस्याएं रखीं।
कोल्ड स्टोरेज के प्रबंधक संजीव मिश्रा ने किसानों को आश्वासन दिया कि पहले वे निश्चिंत होकर आलू की खुदाई शुरू करें, उसके बाद हर संभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही आलू भंडारण हेतु खाली पैकेट कोल्ड स्टोरेज द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।
कोल्ड स्टोरेज के मालिक मितेंद्र कुमार मिश्र उर्फ सोनी ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उनकी किसी भी समस्या की अनदेखी नहीं की जाएगी।
शुभारंभ अवसर पर पिंकू मिश्रा, कमलेश प्रधान (तेजीपुर), ओमकांत अग्निहोत्री, पंडित राम गोविंद शास्त्री, पंडित श्रीश चंद्र (शहाबुद्दीपुर), बृजेश (कुर्सठ), आलोक कुमार (सेवढ़ही), मुन्ना त्रिपाठी (लच्छीपुर) सहित बड़ी संख्या में किसान व क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
.jpg)