Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

श्री जिन कुशल सूरी दादावाड़ी प्रतिष्ठा निमित्त पत्रिका का लेखन कार्य

 लोकेशन आलोट जिला संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा 


श्री जिन कुशल सूरी दादावाड़ी प्रतिष्ठा निमित्त पत्रिका का लेखन कार्य 

श्री जिन कुशलसूरी दादावाड़ी आलोट में दादा गुरुदेव एवं अन्य प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा महोत्सव 10 फरवरी से 14 फरवरी तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम दादावाड़ी प्रेरिका श्री प्रवृत्तिनी चंद्रप्रभा श्री जी कि सुशिष्या चंद्रमणि चंदनबाला श्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में होगा, प्रतिष्ठा निमित्त रविवार को साध्वी जी की निश्रा में नागेश्वर उन्हैल दादावाड़ी परिसर में हर्षोल्लास के साथ पत्रिका लेखन का कार्य विधि विधान के साथ संपन्न हुआ । पत्रिका लेखन के पूर्व प्रखर व्याख्यात्री चंदनबाला श्री जी ने भी कहा कि जिन शासन में हमें दादा गुरुदेव अन्य देव की प्रतिष्ठा की पत्रिका लेखन का अवसर मिला है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है, क्योंकि हमारे घर में शादी ब्याह एवं अन्य कार्यों की पत्रिका लिखने का अवसर तो हमें मिलता है लेकिन शासन की पत्रिका लिखने का अवसर सौभाग्य से ही मिलता है, गुरुवरिया चंद्रप्रभा श्री जी के आशीर्वाद से जो भी कार्य बाकी थे वह पूर्ण होने की ओर है । 


पत्रिका लेखन के दौरान श्री जिन कुशलसूरी दादावाड़ी ट्रस्ट आलोट अध्यक्ष सुरेश बांठिया, सचिव डॉ सुनील चोपड़ा, कोषाध्यक्ष नितेश बांठिया, नागेश्वर तीर्थ सचिव धर्मचंद जैन, ट्रस्टी गौतम ओस्तवाल, आलोट स्थानक संघ अध्यक्ष सुधीर भंडारी, तपागच्छ संघ कोषाध्यक्ष महेंद्र मारवाड़ी, डॉ तिलक जैन, महिदपुर संघ के अनुराग जैन, नागेश्वर संघ के अजय जैन, मोहनलाल जैन, हरीश जैन, विपिन जैन, दिलीप जैन, चांदमल जैन सहित भोपाल, मुंबई, इंदौर आदि संघ के प्रमुख श्रावक श्राविका उपस्थित थे । सर्वप्रथम पत्रिका नागेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु के चरणों में अर्पित की उसके बाद नागेश्वर तीर्थ परिसर में स्थित सीमंधर स्वामी मंदिर तथा श्री जिन कुशल सूरी दादा गुरुदेव की चरणों में अर्पित की। 

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe