फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
: पूर्व बसपा नेता अनुपम दुबे के दो भाइयों समेत 6 लोग गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट के तहत 30 दिन की जेल।
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. अनुपम दुबे के साथियों पर शिकंजा कसा है।मऊदरवाजा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में अनुपम दुबे के दो भाइयों—ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन और अनुराग दुबे उर्फ डब्बन—सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को इन सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 30 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
भारी पुलिस बल के बीच हुई पेशी
गैंग की दहशत को देखते हुए कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पेशी के दौरान भारी पुलिस बल के साथ सीओ सिटी स्वयं मौजूद रहीं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी गई।
इन 11 लोगों पर दर्ज हुई FIR
पुलिस ने इस मामले में कुल 11 लोगों को नामजद किया है, जिनमें से 6 की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों की सूची इस प्रकार है:
अनुपम दुबे (लीडर - वर्तमान में आजीवन कारावास की सजा काट रहें है)
अमित दुबे उर्फ बब्बन (गिरफ्तार)
अनुराग दुबे उर्फ डब्बन (गिरफ्तार)
धर्मेंद्र चतुर्वेदी उर्फ पप्पू चौबे (गिरफ्तार)
आदेश सिंह (गिरफ्तार)
विनीत दुबे उर्फ बीनू (गिरफ्तार)
महेंद्र कटियार (गिरफ्तार)
विजय विक्रम
आशुतोष द्विवेदी उर्फ बॉबी
आशीष पांडेय
प्रवीन कटियार
गंभीर आरोपों के घेरे में गैंग ।
दर्ज एफआईआर के मुताबिक, यह गैंग अवैध धनार्जन और आर्थिक लाभ के लिए सक्रिय था। इनके खिलाफ फिरौती के लिए अपहरण, रंगदारी वसूलने, जान से मारने की धमकी देने, धोखाधड़ी और फर्जी बैनामे के जरिए जमीन हड़पने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि गैंगचार्ट को जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए जिला जज की अनुमति से यह कार्रवाई की गई है।जेल में पहले से ही बंद है पूर्व बसपा नेता डॉo अनुपम दुबे ।
बता दें कि गैंग के मुखिया डॉ. अनुपम दुबे पहले से ही इंस्पेक्टर रामनिवास यादव हत्याकांड और ठेकेदार शमीम हत्याकांड में मथुरा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहें है। पुलिस अब फरार चल रहे अन्य 5 आरोपियों की तलाश में जुटी है।

