ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
पलसाना तालुका के बलेश्वर राजमार्ग पर एक दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई।
मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर बलेश्वर गांव में खातुश्याम मिल के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने रिक्शा को टक्कर मार दी।
रिक्शा में सवार पांच यात्रियों में से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पलसाना पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर बलेश्वर गांव स्थित खातुश्याम मिल के पास, पांच यात्रियों (दो महिलाएं और तीन पुरुष) को ले जा रहे एक रिक्शा को पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।रिक्शा मे सवार रेखाबेन लालुभाई राठवा, जो छोटाउदेपुर के गंभीरपुरा गांव के भगतफलिया की निवासी हैं, और एक अन्य महिला, उनके पास मिला आधारकार्ड से बबीताबेन मनोजभाई कनोजिया होने की पुष्टि हुई, वो मूल, पसना इलाहाबाद यूपी कीथी।दोनो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे यात्री सरखुद्दीन शेख को चोटों के कारण इलाज के लिए इलाज केलिए ले जाया गया।
वाहन में एक और अज्ञात यात्री भी सवार था। अज्ञात चालक के खिलाफ पालसाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीएसआई एस.डी. गोवालिया इस मामले की जांच कर रहे हैं।