स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं में भरते हैं आत्मविश्वास और राष्ट्र प्रेम:चंदन सिंह
पटना(बिहार)।लोजपा के प्रदेश महासचिव सह पूर्व प्रत्याशी,तारापुर विधानसभा क्षेत्र, चंदन सिंह ने महान संत और आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती(राष्ट्रीय युवा दिवस)की पूर्व संध्या पर युवाओं को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के वैचारिक आदर्श आज भी युवाओं के लिए सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं।लोजपा नेतामुकेश कुमार-स्टेट हेड-बिहार/झारखंड
चंदन सिंह ने कहा कि स्वामी जी के विचार न केवल युवाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का संचार करते हैं,बल्कि उन्हें राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्र सेवा के लिए भी प्रेरित करते हैं।उन्होंने रेखांकित किया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वामी जी के मौलिक मूल्यों को देश के हर युवा तक पहुंचाना है।लोजपा के प्रदेश महासचिव चंदन सिंह
ने जानकारी साझा की कि
स्वामी विवेकानंद की जयंती को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाने की शुरुआत वर्ष 1984 में हुई थी।यह दिन विशेष रूप से युवा सशक्तिकरण,व्यावहारिक विचारों की जीवंतता और नेतृत्व कौशल को समर्पित है।इस वर्ष के आयोजनों की विशेषता बताते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को आधुनिक क्षेत्रों से जोड़ने के लिए “युवा नेता संवाद 2026” का आयोजन किया जा रहा है।इस विशेष संवाद में मुख्य रूप से चार स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया गया है:-नवाचार(Innovation)
फिटनेस(Fitness)
स्टार्टअप(Startups)
कृषि(Agriculture)
अंत में उन्होंने आह्वान किया कि आज के युवाओं को स्वामी जी के पदचिह्नों पर चलकर एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
.jpg)