फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित
यूजीसी के विरोध में फर्रुखाबाद में बीजेपी नेता ने त्यागपत्र दिया, विरोध हुआ तेज
आईटी सेल मंडल संयोजक का त्यागपत्रः फर्रुखाबाद में मोनू मिश्रा ने पद छोड़ा, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी
फर्रुखाबाद में भाजपा के आईटी सेल के मंडल संयोजक मोनू मिश्रा ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के विरोध में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।कम्पिल निवासी मोनू मिश्रा ने यह कदम यूजीसी के खिलाफ उठाया है। उन्होंने कहा कि यूजीसी किसी भी तरह से ठीक नहीं है और सरकार को इसे तत्काल वापस लेना चाहिए।
मोनू मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के लिए यूजीसी उचित नहीं है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इसे वापस कराने के लिए आगे आए। उनका मानना है कि यदि यूजीसी वापस नहीं लिया गया, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए हानिकारक साबित होगा।
