ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
बारदोली तालुका के अस्तान गांव में कल रात तीन एनआरआई पटेल परिवारों के घरों के ताले तोड़ के चोरी का प्रयास किए गए।
अस्तान गांव के मूलजी भाई विट्ठल भाई पटेल, सुरेश भाई मगन भाई पटेल और इला बेन नरेश भाई पटेल के बंद घरों को तस्करों ने निशाना बनाया।कल रात 1:50 बजे तीन चोर सीसीटीवी कैमरे में परिसर में घुसते होने का कुटेज में दिखाई दिया।तीनों घरों के पटेल परिवार विदेश में रहते हैं, इसलिए घर बंद रहते हैं।
पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है, और पता लगाने के लिए कार्रवाई मे जुटी है कि तस्करों ने किसके घर से कौन सी वस्तुए चोरी हुई हैं।

