मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट
*भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव श्रीमद भागवत महापुराण कथा में हुए शामिल*
छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव भुजालिया मैदान, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के समीप सार्वजनिक रूप से धार्मिक उत्सव समिति द्वारा आयोजित एवं वृंदावन से पधारी पंडित श्री दीपेश्वरी जी के मुखारविंद से श्रीमद भागवत महापुराण कथा में पदाधिकारी के साथ सम्मिलित होकर व्यास पीठ का पूजन कर कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किए।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भारत घई, कृपाशंकर सूर्यवंशी, लोकेश डेहरिया, विकास राय, नीरज भारद्वाज, जुगल यादव, कुबेर सूर्यवंशी, खुशनयन सूर्यवंशी, यमन साहू, राहुल बादशाह, आलोक साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

