प्लेस=लखीमपुर खीरी
रिपोर्ट=पवन अवस्थी
ईसानगर थाने में ठिठुरती ठंड से बचाने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष ईसानगर निर्मल तिवारी ने चौकीदारों के लिए दिखाई दरियादिली।
दोनो अधिकारियों ने ईसानगर थाना क्षेत्र के 53 चौकीदारों को दिये गरम कंबल ताकि रात्रि गस्त में न हों चौकीदार ठंड से परेशान।क्षेत्राधिकारी ने चौकीदारों को कंबल वितरण के दौरान निर्देशित किया कि गांव मे हर गलत गतिविधि पर नजर रखें। गांव में कोई अपरिचित या संदिग्ध व्यक्ति दिखें तो उससे परिचय जरूर पूंछे।
कच्ची शराब, जुआ, चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चौकीदार की भूमिका सबसे अहम रहती है। प्रत्येक चौकीदार गस्त करें। और सूचना समय से थाने को दे।
कंबल पाकर चौकीदार के चेहरे खिले खिले नजर आये। साथ ही सीओ शमशेर बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी को आभार जताया ।

