ब्यूरो शेख शमीम जामताड़ा
*अब झारखंड की PDS राजधानी की ट्रेन से भी तेज़ दौड़ेगी” 4G युग में ऐतिहासिक प्रवेश।*
*2G को विदा, 4G का आगाज़: गरीबों का भरोसा और सम्मान मजबूत। डॉ इरफ़ान अंसारी*
मुख्य रूप से जामताड़ा उपयुक्त रवि आनंद उपस्थित रहे और जिला आपूर्ति पदाधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी भी उपस्थित रहे। डॉ. अंसारी ने कहा, “पुरानी 2G मशीनें गरीब जनता के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी थीं। पिछली सरकारों ने वर्षों तक इस समस्या को नज़रअंदाज़ किया, लेकिन हमारी सरकार ने इसे जड़ से बदलने का निर्णय लिया। जनता का भरोसा तकनीक, पारदर्शिता और गति के रूप में जमीन पर उतारा गया।” डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया, “अब मशीन नहीं रुकेगी, गरीब नहीं रोएगा। 4G e-PoS मशीनें राजधानी की ट्रेन से भी तेज़ चलेंगी। आज सिर्फ मशीनें नहीं बदली हैं, आज गरीबों का भरोसा और आत्मसम्मान मजबूत हुआ है।” राज्य की सभी 25,428 PDS दुकानों पर 4G नेटवर्क से युक्त e-PoS मशीनें लगाई जा रही हैं। इससे राशन वितरण तेज़, सरल और निर्बाध होगा, फर्जीवाड़े और बिचौलियों पर पूरी तरह रोक लगेगी, और लाभुकों को समय पर और सम्मान के साथ अनाज मिलेगा। डॉ. अंसारी ने कहा कि जब केंद्र सरकार द्वारा डीलर कमीशन जारी नहीं किया गया, तब भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 25,428 PDS डीलरों का कमीशन जारी किया। “हम डीलरों को सिर्फ दुकानदार नहीं, बल्कि PDS व्यवस्था का मजबूत स्तंभ मानते हैं। सरकार हर हाल में उनके साथ खड़ी है, लेकिन ईमानदारी और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा।” प्रशासनिक व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है—सभी जिलों में MO की बहाली, PDS संचालन की निगरानी, किसानों के हित में भंडारण क्षमता का विस्तार, धुलाडीह में तीन नए आधुनिक गोदाम। चावल के साथ दाल का निःशुल्क वितरण शीघ्र, चीनी वितरण में देरी जल्द समाप्त।
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “धोती-साड़ी-लुंगी योजना गरीब परिवारों के लिए प्रेरक संदेश है कि गरीबी किसी का अपमान नहीं बनेगी।” राज्य स्तर के आँकड़े—कुल PDS दुकानें: 25,428; 4G e-PoS मशीनें: 25,428; कुल लाभुक: 2,63,12,688; e-KYC पूर्ण: 2,02,14,135; शेष e-KYC: 60,98,553; अपात्र पाए गए: 1,94,941। e-KYC सुविधा मोबाइल ऐप और मशीन के माध्यम से और अधिक आसान होगी। विपक्ष की राजनीति पर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “भाजपा ने 20 वर्षों तक शासन किया, लेकिन PDS दुकानदारों और लाभुकों का ध्यान नहीं रखा। अब हमारी सरकार हर डीलर और लाभुक के साथ खड़ी है। डीलर कमीशन हर हाल में नियमित किया जाएगा। 2G से 4G का बदलाव और हर समस्या का स्थायी समाधान हमारी प्रतिबद्धता है।” डॉ. इरफान अंसारी का संकल्प है, “हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक झारखंड का एक भी लाभुक भूखा न रहे। गरीब को अनाज सिर्फ मिलेगा नहीं, सम्मान के साथ मिलेगा।”
