रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 9452755077
अपर पुलिस अधीक्षक ने मऊदरवाज़ा थाने का निरीक्षण किया,महिला हेल्प डेस्क, बैरक की सफाई देखी; लंबित विवेचनाओं पर जोर
फर्रुखाबाद। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने आज थाना मऊदरवाज़ा परिसर का वार्षिक/औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष, बैरक और भोजनालय की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने रजिस्टरों का अवलोकन भी किया और व्यवस्था सुधार पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान, अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने की व्यवस्था, रिकॉर्ड और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और वांछित अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी/निगरानी पर विशेष जोर दिया।
पुलिसकर्मियों को हर स्थिति के लिए तैयार रहने और वाहनों व सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाने की कार्यक्षमता और व्यवस्था में सुधार लाना है।
इस अवसर पर थाना प्रभारी अजब सिंह, बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार, रायपुर चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार यादव, कांस्टेबल उदय नारायण शाक्य, अतुल कुमार, सुभाष पांडे, अनुज तिवारी, सौरभ चौधरी, विनीत चौधरी, रिजवान अहमद, शैलेश कुमार वर्मा, महिला कांस्टेबल विमलेश, मंजू, मोनिका तिवारी और गोल्डी राजपूत सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

