*लोकेशन संभल धनारी*
*संवाददाता जगतपाल सिंह की खास रिपोर्ट*
*संभल पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता, साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।*
यूपी में हरियाणा पुलिस की कार्रवाई, पलभर में बैंक खाता साफ करने वाला साइबर अपराधी नंदपाल पुलिस गिरफ्त में।
संभल की थाना धनारी क्षेत्र के कृतिया गांव का बताया जा रहा है साइबर ठगी का मास्टरमाइंड।
संभल। शुक्रवार को हरियाणा पुलिस ने यूपी के संभल जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक शातिर मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में संभल पुलिस की अहम भूमिका रही। आरोपी पलभर में लोगों के बैंक खाते खाली करने में माहिर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार साइबर अपराधी नंदपाल पुत्र राजपाल संभल के थाना धनारी क्षेत्र के कृतिया गांव का रहने वाला है। आरोपी लंबे समय से साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।पुलिस मामले में आगे की पूछताछ और नेटवर्क खंगालने में जुटी है। गिरफ्तार ठगी मास्टरमाइंड नंदपाल के पास से पुलिस को उसके मोबाइल में कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं जिसे वह बड़ी घटना को अंजाम दे चुका है।
