ब्यूरोचीफ़ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
भरूच अंकलेश्वर के भड़कोदरा गांव नजदीक अवैध निर्माण पर बूढ़ा प्रशासन के अफसर की टीम द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस सुरक्षा के बीच जेसीबी से अवैध शेड को ध्वस्त कर के संपत्ति बॉड ने सील कर दिया।भरूच-अंकलेश्वर शहरी विकास प्राधिकरण ने तालुका के भड़कोदरा गांव के पास बिना सहमती अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की वहां पर पुलिस बल की मौजूदगी मे जेसीबी से शेड ध्वस्त कर के अवैध संपत्ति को सील कर दिया।
बुदा विभाग के अफसरों को याचिका दी गई उसके तोर पर तंत्र ने स्थल का निरीक्षण करके संबंधित पक्षों को बार-बार नोटिस जारी किए।
निर्माण के लिए आवश्यक अनुमति, गैर-खेती आदेश और सहायक साक्ष्य प्रस्तुत करने और नियमों के अनुसार अनुमति प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
कई सुनवाई और नोटिस के बाद भी नियमों का पालन नहीं किया गया और धारा 36(4) के निषेधाज्ञा उल्लंघन के तोर पर कार्रवाई की।
आज बुदा ने ठोस कदम उठाकर अंकलेश्वर पुलिस दल की मौके पर मौजूदगी मे डिपार्टमेंट की टीम ने
अवैध रूप से निर्मित पत्तों की झोपड़ी को ध्वस्त कर दिया।
संबंधित संपत्ति को सील कर दिया गया। करवाई के समय अंकलेश्वर पुलिस टीम ने अच्छा सहयोग दिया।
