Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई मल्लावां भंडारे से लौटरहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बाइक सवार की मौके पर हुई मौत

 हरदोई मल्लावां भंडारे से लौटरहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बाइक सवार की मौके पर हुई मौत।


चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

*हरदोई-मल्लावां*। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान वेद प्रकाश उर्फ प्रमोद पुत्र प्रभु दयाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भड़वल सलेमपुर, के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार वेद प्रकाश थाना बांगरमऊ क्षेत्र के अंतर्गत सीकरी गांव अपनी रिश्तेदारी में आयोजित भंडारे में शामिल होने गया था। वहां से वापस घर लौटते समय गौरी चौराहा स्थित इंडियन गैस एजेंसी गोदाम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, पहचान होने पर परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी।


 सूचना पाते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां मृतक को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया । मृतक अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा । गांव में मृत्यु की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe