Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। 180 विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने दी आईजीआरएस की लिखित परीक्षा

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झाँसी

दिनांक 30 जनवरी 2026



 ** डीएम की अभिनव पहल, अफसरानों की ली परीक्षा


 ** शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक कैसे करेंगे की ली लिखित परीक्षा 


 ** लिखित परीक्षा से पूर्व अधिकारियों के चेहरे पर साफ-साफ देखा गया तनाव  


 ** एडीएम नमामी गंगे सहित उनकी पूरी टीम बनी इनविजिलेटर, 


 ** 180 विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने दी आईजीआरएस की लिखित परीक्षा 


 ** अधिकारीगण संदर्भाे का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित -:जिलाधिकारी

झांसी।आज जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने एक अभिनव पहल के तहत आई0जी0आर0एस0, मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों के प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्तापरक कैसे करें की अधिकारियों की ली लिखित परीक्षा। 

      कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी के निर्देश पर आईजीआरएस पोर्टल सहित अन्य प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और शिकायतकर्ता को कैसे सन्तुष्ट करें के विषयक लिखित परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में 25 बहु विकल्पीय प्रश्न रखे गए प्रत्येक प्रश्नों 02 नंबर का था। परीक्षा को नकलविहीन बनाए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने एडीएम नमामी गंगे से श्री योगेंद्र कुमार सहित उनकी पूरी टीम को इनविजलेटर बनाया गया,जिन्होंने सभागार में घूम-घूम कर प्रत्येक पर नजर रखते हुए सकुशल परीक्षा संपन्न कराई। परीक्षा के दौरान अधिकारियों के चेहरे पर परीक्षा का तनाव स्पष्ट नजर आया।

 जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि इस आयोजित परीक्षा का मुख्य उद्देश्य शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी फरियादियों/शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के प्रति बेहद गम्भीर है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करने पर ही जनपद की रैंकिंग में सुधार होगा। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर होने व निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता पाये जाने पर सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी।

    जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने लिखित परीक्षा संपन्न होनी के बाद कहा कि आईजीआरएस (जनसुनवाई) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की निस्तारण प्रक्रिया व शासनादेश से संबंधित मूल्यांकन प्रपत्र की जांचोंपरांत 10 सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों और 10 फिसड्डी अधिकारियों के नाम पोर्टल पर

प्रचारित किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतो के निस्तारण में जनपद के मुल्याकंन का पैरामीटर बदल गया है अतः प्रकरणों को सही ढंग से निस्तारण किया जाए ।

    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगी योगेन्द्र कुमार, ईडीएम आकाश रंजन, वरिष्ठ सहायक श्री शिवाकांत सहित पूरी टीम ने सकुशल परीक्षा कराने में अपना सहयोग दिया।

     इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविंद कुमार, सीएमओ डॉ0 सुधाकर पांडेय, एडीएम न्याय ए0के0 गौड़, सचिव जेडीए उपमा पाण्डेय, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, डीडीओ सुनील कुमार, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह,अधिशासी अभियंता आरईएस रजनीश कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी एवं संबंधित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe