रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेश चंद्र यादव का निधन, हृदय गति रुकने से हुआ, पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेश चंद्र यादव का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।वे 84 वर्ष के थे और नेकपुर चौरासी, भोलेपुर, फतेहगढ़ में निवास करते थे। सुरेश चंद्र यादव कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश महासचिव कौशलेंद्र यादव के पिता थे।
उनकी अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और विभिन्न दलों के नेता पांचाल घाट, फर्रुखाबाद पहुंचे। इनमें जिला अध्यक्ष संगीता देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, मनोज गंगवार, वसीम जमा खान, शिव आशीष तिवारी, विनीता आचार्य, विजय मिश्रा, फाजिल ख़ान हिलाल, खालिद उस्मानी, इमरान अंसारी, शुभम तिवारी, राकेश सागर, संजू, पुन्नी शुक्ला, अभिनय गंगवार, किशन लाल, विजय कटियार, अजय कटियार और अभय यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद आज दिल्ली से फर्रुखाबाद पहुंचकर कौशलेंद्र यादव के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी।
