Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

कांकेर: भाजपा मंडल पखांजूर ने दीपावली पर किया पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन क्षेत्र के पत्रकारों को किया गया सम्मानित

 भाजपा मंडल पखांजूर ने दीपावली पर किया पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन क्षेत्र के पत्रकारों को किया गया सम्मानित


पत्रकार स्वतंत्र नामदेव 

कांकेर जिला ब्यूरो 

दीपावली के पावन अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी मंडल पखांजूर ने क्षेत्र के पत्रकारों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस 'पत्रकार सम्मान सम्मेलन' कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकारों के अमूल्य योगदान को सराहते हुए, उन्हें पुष्प और लेखन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। सर्व प्रथम भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सभी पत्रकारों का तिलक लगाकर स्वागत किया, भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया 

भाजपा कार्यकर्ता प्रतिमा मंडल द्वारा अपने मधुर वाणी में स्वागत गीत प्रतुति दी गई।

इस अवसर पर, मुख्य रूप से परलकोट पत्रकार संघ के अध्यक्ष स्वतंत्र नामदेव, संयुक्त पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश हालदार, अध्यक्ष मोहन मंडल, वरिष्ठ पत्रकार जतन विश्वास, अमिताभ भट्टाचार्य, सहित क्षेत्र के समस्त पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा कार्यकर्ता शिवानंद के द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जिन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों का स्वागत किया।

इस सम्मान समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण चंद्र साहा, जिला मंत्री मोनिका साहा, जिला पंचायत सदस्य दीपांकर राय, मंडल अध्यक्ष कापसी अजय बाछाड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष कापसी दीपंकर दत्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शंकर सरकार, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश नायर, श्यामू तिवारी, मनोज हालदार, गणेश साहा, शिवानंद, स्वप्न तरफदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से मंच पर आकर पत्रकारों को सम्मानित किया और उनके निष्पक्ष एवं साहसी पत्रकारिता की सराहना की। यह कार्यक्रम दीपावली के पर्व पर समाज में सूचना और जागरूकता फैलाने वाले पत्रकारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सफल प्रयास रहा।



महिलाओं ने तिलक लगाकर पत्रकारों का स्वागत करते हुए।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe