Type Here to Get Search Results !
BREAKING

कांकेर: कापसी भाजपा मंडल कार्यालय में विधायक का आगमन

 कापसी भाजपा मंडल कार्यालय में विधायक का आगमन।


पत्रकार स्वतंत्र नामदेव

कांकेर जिला ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी  कापसी मंडल कार्यालय में  विधायक विक्रम देव उसेंडी का आगमन हुआ।

विधायक  दोपहर 2 बजे कापसी स्थित भाजपा मंडल कार्यालय पहुँचे। मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास कार्यों और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह बैठक आगामी रणनीतियों और स्थानीय मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए महत्वपूर्ण रही। विधायक जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष कापसी अजय बाछाड़, जिला पंचायत सदस्य दीपांकार राय,  पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता, उपाध्यक्ष तुसार सरदार, महामंत्री अमित दास और बिमल साहा, अमर ब्राम्हचारी, आकाश सरकार, मंत्री स्वरूप चक्रवर्ती, फुलवाती मण्डवी, नमिता बिस्वास, उषा शील, स्मृति राय, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe