क्राइम ब्यूरो_मोहम्मद अहमद
जिला बाराबंकी
*जयमाल बाद दुल्हन ने किया शादी से इंकार, मचा हड़कम्प*
टिकैतनगर, बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र के भुड़वा मजरे अरुवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जयमाल की रस्म के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। कारण बना दूल्हे पक्ष के दहेज में रखा गया चमड़े का सामान, जिसे लड़की पक्ष ने धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध बताया। बारात जैदपुर थाना क्षेत्र से आई थी। विवाह की रस्में चल रही थीं, तभी दुल्हन ने चमड़े का सामान देखकर ऐतराज जताया और विवाह से मना कर दिया। दोनों पक्षों में बहस बढ़ी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति से लेन-देन वापस कर विवाद सुलझा लिया गया। आखिरकार बारात बिना दुल्हन के लौट गई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोतवाल रत्नेश पांडे का कहना है कि दोनों पक्षों में मामले को शांत करने के लिए बात की जा रही है। अगर बात नहीं बनती है तो कार्रवाई की जाएगी।