उप जिलाधिकारी बिलग्राम ने ताजिया दारो के साथ बैठक कर सुनी समस्याएं समाधान के दिए आदेश।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई दिनांक 13 जून 2026 को कोतवाली मल्लावां में उप जिलाधिकारी बिलग्राम ने ताजिया दारों के साथ बैठकर आगामी त्यौहार पर उनकी समस्याओं का समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।जानकारी के अनुसार थाना मल्लावां में पीस कमेटी की बैठक के दौरान बुलाए गए क्षेत्रीय एवं कस्बा वासी ताजियादारों ने अपनी समस्याओं का समाधान हेतु उप जिलाधिकारी से बताया कि ताजिया भ्रमण क्षेत्रों में साफ सफाई की मांग की वहीं जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालकर रास्ता बाधित किया गया है जिसे सही कराने की मांग की गई तथा जर्जर विद्युत तारों को लेकर शिकायत की गई कि उन तारों की पेट्रोलिंग कराई जाए। यही समस्याएं ग्रामीण क्षेत्र से भी की गई जिस पर उप जिलाधिकारी ने एसडीओ मल्लावां नगर पालिका परिषद मल्लावां को निर्देश देते हुए सभी ताजिया दरों की मांग पर अभिलंब टीम गठित करके तीन दिवस में समस्या का समाधान कर अवगत कराएं वहीं उप जिलाधिकारी ने ताजिया दरों को बताया कि सोशल मीडिया पर अगर कोई भी धर्म का बयान आता है तो उस बयान पर छेड़छाड़ ना करें और कोतवाल मल्लावां को अवगत कराएं नवयुवकों पर कंट्रोल करते हुए अपने कार्यक्रम को सम्पन्न कराने का आवाहन इस मौके पर काफी संख्या में ताजिया दार उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रशांत द्विवेदी उप निरीक्षक संतोष कुमार पासवान उप निरीक्षक महमूद आलम महिला उप निरीक्षक नेहा त्यागी हरिशंकर लेखपाल धर्मेंद्र कुमार लेखपाल एवं मीडिया बन्धु मौजूद रहे।
