Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ: अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध जांच अभियान

 *अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध जांच अभियान*

 

*संवाददाता समर्थ कुमार सक्सेना* 

लखनऊ। यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अनाधिकृत व अवैध वेंडरों की रोकथाम हेतु समय-समय पर औचक जांच अभियान चलाए जाते हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 18 जून, 2025 को लखनऊ स्टेशन पर मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा आरपीएफ/लखनऊ के सहयोग से एक विशेष जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान प्लेटफार्म संख्या 06/07 एवं गाड़ी संख्या 12523 पर कुल पांच अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया, जो बिना किसी प्राधिकार पत्र के खाद्य एवं पेय सामग्री की बिक्री कर रहे थे। पूछताछ के दौरान ये सभी वेंडर किसी प्रकार का वैध प्राधिकार पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद खाद्य सामग्री सहित इन वेंडरों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु आरपीएफ/लखनऊ को सौंप दिया गया।

लखनऊ मंडल यह सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है कि स्टेशन परिसरों एवं ट्रेनों में केवल अधिकृत वेंडर ही खानपान की सेवाएं प्रदान करें, ताकि यात्रियों को साफ-सुथरे, मानक अनुरूप एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध कराए जा सकें। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की औचक जांचें नियमित रूप से जारी रहेंगी, ताकि अवैध वेंडरों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe