Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

ठाकुरगंगटी: हूल दिवस " के अवसर पर वीर सपूत सिदो- कान्हू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें किया गया नमन

 हूल दिवस " के अवसर पर वीर सपूत सिदो- कान्हू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें किया गया नमन।


ठाकुरगंगटी झारखंड 

राजकुमार किशोर 

 दिनांक 30.06.2025 को स्थानीय कारगिल चौक ,गोड्डा के समीप "हूल दिवस "के अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा श्रीमती अंजली यादव ,पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री मुकेश कुमार के द्वारा वीर सपूत सिदो- कान्हू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा के द्वारा बताया गया कि सिदो -कान्हू ने आदिवासी तथा गैर आदिवासियों को अंग्रेज व महाजनों के अत्याचार से आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सिदो-कान्हू ने वर्ष 1855-56 मे ब्रिटिश सत्ता, साहुकारो, व्यपारियों व जमींदारो के अत्याचारों के खिलाफ एक विद्रोह कि शुरूआत कि जिसे संथाल विद्रोह या हूल आंदोलन के नाम से जाना जाता है। वहीं उपायुक्त ने बताया कि सिदो-कान्हू संथाल विद्रोह के जनक थे। उन्होंने महाजनी प्रथा और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संथाल में आवाज बुलंद किया था। इस अभियान में इन्हें इनके दो भाई चांद और भैरव और दो बहन फुलो और झानो का भी सहयोग मिला था। वहीं उन्होंने आगे कहा कि अंग्रेजों और महाजनों के शोषण दमन के खिलाफ सिदो- कान्हू ने लोगों को संगठित किया था और देश की आजादी के लिए 1855 में अंग्रेजी शासन के खिलाफ बिगुल फुंका था। भोगनाडीह में आरंभ संथाल विद्रोह के सिदो- कान्हू को सेनापति चुना गया और दस हजार संथाल के सहयोग से आंदोलन की शुरूआत की। उनके त्याग एवं बलिदान को आज भी याद किया जाता है। 

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री मुकेश कुमार ने बताया कि 1855 में सिदो- कान्हू ने संथाल से आजादी का बिगुल फूंका था। तोपों व गोलियों के सामने तीर-धनुष से ही अंग्रेजों को सिदो -कान्हू, चांद भैरव, फूलो -झानो ने जीत दिलाई थी। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा भी उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उपविकास आयुक्त गोड्डा दीपक कुमार दुबे डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर पवन बाघ, अपर समाहर्ता ,गोड्डा श्रीमती प्रेमलता मुर्मू, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अभय कुमार झा जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत उपसमाहर्ता गोड्डा श्रवण राम नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,गोड्डा आशीष कुमार, जिला खेल पदाधिकारी ,गोड्डा डॉ0 प्राण महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार, अंचलाधिकारी, गोड्डा ऋषि राज सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं जिला नजारत विभाग के कर्मीगण मौजूद थे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe