Type Here to Get Search Results !
BREAKING

जसवंतनगर/इटावा: अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी धूमधाम से मनाई गई, नगर पालिका में हुआ महिला सशक्तिकरण सम्मेलन

 Etawah News: अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी धूमधाम से मनाई गई, नगर पालिका में हुआ महिला सशक्तिकरण सम्मेलन

रिपोर्ट मनोज कुमार 

जसवंतनगर/इटावा: पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर एक गरिमामय सम्मेलन का आयोजन जसवंतनगर नगर पालिका परिषद सभागार में किया गया।

      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार चौधरी, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती विरला शाक्य ने उपस्थितजनों को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं की समाज में भूमिका, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर ने न केवल शासन-प्रशासन में उत्कृष्टता दिखाई, बल्कि सनातन धर्म की पुनःस्थापना में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय यादव 'बिंदू', मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जयशिव बाल्मीकि, तथा कार्यक्रम संयोजक श्रेयस मिश्रा सहित कई सम्मानित अतिथि मंच पर उपस्थित रहे।

सम्मेलन में जितेन्द्र तोमर 'शीलू', मोनू दुबे (सभासद पति), वरिष्ठ नेता लज्जाराम प्रजापति, रविन्द्र गुप्ता, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, पुष्पेन्द्र अग्निहोत्री, सुरेश गुप्ता, ध्रुवेश तोमर, शशिकांत चौधरी, श्रीमती उमा सागर, श्रीमती कीर्ति भदौरिया, महेश पाल, दीपक धाकरे, सुमित जोशी, उमेश शाक्य, हेमंत धाकरे, नीलेश यादव, अमित मिश्रा सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सिंह, अरविंद शर्मा एवं अन्य कर्मचारीगण की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा में और वृद्धि की। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन ऋषि मिश्रा ने किया।

इस सम्मेलन के माध्यम से पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों और उनके प्रेरणादायक जीवन को स्मरण करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe