Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

एम सी बी छत्तीसगढ़: कोरिया हुआ गौरवान्वित, महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से स्काउट गाइड हुए सम्मानित

 ब्युरोचिफ:- विनोद पांडेय 

जिला:- एम सी बी छत्तीसगढ़ 

कोरिया हुआ गौरवान्वित, महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से स्काउट गाइड हुए सम्मानित*

महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य अतिथ्य में राजभवन के दरबार हाल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी, छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव, राज्य संगठन आयुक्त गाइड शिवानी गणवीर, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट शैलेंद्र कुमार मिश्रा, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त सरिता पाण्डेय, सहित राज्य एवं विभिन्न जिलो के पदाधिकारी सम्मिलित हुए | 

       अलंकरण समारोह में सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा में उत्तीर्ण राज्य के कुल 2389 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेजर्स का प्रमाण पत्र प्रत्येक जिले के प्रतिनिधि के रुप में 1 स्काउट, 1 गाइड को वितरित कर सम्मानित किया गया | जिसमें कोरिया जिले से जिला मुख्य आयुक्त देवेंद्र तिवारी के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार, एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू के नेतृत्व में प्रभारी सुरेंद्र कुमार जिला सचिव के साथ स्काउट रुकेश कुमार एवं गाइड अंजली टोप्पो ने जिले के कुल 58 स्काउट गाइड प्रमाण पत्र प्राप्त किया | कोरिया जिले से सत्र 2023 - 24 में शा. उ. मा. वि. चित्ताझोर पोड़ी से सुशील दास, निखिल कुजुर, सेंट जेवियर्स उ. मा. वि. रामपुर से सत्यम कुमार पैकरा, सत्यानन्द, राहुल, ममता टोप्पो, प्रीती सिंह मार्को, रिया भगत, प्रेरणा कुजूर, अल्फ़ा किण्डो, नैन्सी सिंह, लोयोला उ. मा. वि. भैसवार से जितेन्द्र कुमार साहू, राघवेन्द्र पुरी, मंजिला सिंह, मीना सिंह, श्वेता पैंकरा, शा. उ. मा. वि. अकलासरई से अमन कुमार, रन्नु सिह, रामेश्वर सिह, बिमल कान्त, संदीप कुमार सिह, संगीता, सुमन, प्रीती, ललिता, प्रीती सिंह, एवं सत्र 2024 - 25 में सेंट जेवियर्स उ. मा. वि. रामपुर से अनुज किंडो, सुशील कुमार, आर्यन चक्रधारी, अमित तिग्गा, अमित सिंह, एकता खाखा, अंजली टोप्पो, प्रिया किण्डो, श्रेया भगत, सोनाक्षी सिंह, आराधना टोप्पो, मेघा सिंह, पूर्णिमा पैकरा, लोयोला उ. मा. वि. भैसवार से संजय सिंह, प्रदीप सिंह, दीपन सिंह, अरविंद सिंह, अंजली बैगा, सिमरन कुजूर, खुशबू सिंह, रीमा पैकरा, आश्रिता पैकरा, शा. उ. मा. वि. अकलासरई से राधे कृष्णा, महेंद्र सिंह, रुकेश कुमार, रणधीर, रामेश्वर, आरती, शीला सिंह, आसमा देवी, सियामती, सावित्री ने राज्यपाल पुरस्कार स्काउट - गाइड जांच परीक्षा में सफलता अर्जित किए थे जिनका प्रमाण पत्र आज राजभवन के दरबार हाल से प्राप्त हुआ |

       कोरिया जिले के इस उपलब्धि पर सम्मानित होने वाले समस्त स्काउट गाइड को कलेक्टर कोरिया पदेन संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया चंदन संजय त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला मुख्य आयुक्त देवेंद्र तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया जितेन्द्र कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार जिला सचिव, रवि कुमार पाण्डेय जिला संघ कोषाध्यक्ष, नागेश्वर साहू जिला संगठन आयुक्त स्काउट, विजय कुजूर जिला संगठन आयुक्त गाइड, सुनील बड़ा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, निशा खान जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, श्याम कुमार आण्डिल विकासखंड सचिव सोनहत, शिवप्रताप सिंह विकासखंड सचिव बैकुंठपुर, विद्यालय के प्राचार्य एवं जिले के समस्त स्काउटर गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं |

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe