Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) राजधानी में एक और बड़ी आवासीय योजना 'नैमिष नगर योजना' शुरू


ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS 

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) राजधानी में एक और बड़ी आवासीय योजना 'नैमिष नगर योजना' शुरू करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, योजना का शुभारंभ जल्द किया जा सकता है। पहले चरण में 1,179 आवासीय प्लॉट ऑनलाइन पंजीकरण और लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे।


करीब 3,681 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही इस टाउनशिप में 18 गांव शामिल हैं। योजना के तहत 18 से 45 मीटर चौड़ी सड़कें, पेयजल, बिजली, सीवर, ड्रेनेज, स्कूल, अस्पताल, पार्क, कम्युनिटी सेंटर और व्यावसायिक क्षेत्र जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


परियोजना की अनुमानित लागत ₹4,785 करोड़ है। सेक्टर C में हाईराइज और सेक्टर A व B में लो-राइज आवासीय भवन बनाए जाएंगे। वहीं IIM रोड–सीतापुर रोड कॉरिडोर और नए लिंक रोड के कारण इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।


भविष्य में इस योजना के माध्यम से करीब 2 से 3 लाख लोगों को नियोजित आवासीय सुविधा मिल सकेगी। इसे उत्तर लखनऊ के सबसे बड़े विकास परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe