लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉक्टर सुनील चोपड़ा
आलोट पुलिस थाने में जन शिकायत निवारण शिविर, मौके पर सुलझे 60 मामले, अवैध कब्जे पर कार्रवाई नहीं
आलोट। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शनिवार को स्थानीय पुलिस थाना परिसर में 'जन शिकायत निवारण शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी शिकायतों के आवेदन सौंपे।60 मामलों का मौके पर निपटारा
शिविर में आए आवेदनों पर एडीपीओ मुकेश मौर्य, थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम और तहसीलदार पंकज पवैया की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने लगभग 60 घरेलू विवाद, आपसी मनमुटाव और छोटे-मोटे जमीनी विवादों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर समझाइश दी और आपसी सहमति से मौके पर ही शांतिपूर्ण निपटारा कराया।
गंभीर मामलों में समय-सीमा तयजो मामले अधिक गंभीर या जांच के अधीन हैं, उनके लिए संयुक्त टीम ने संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा में निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालयीन मामलों की जानकारी भी दी गई।
थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि "शिविर का उद्देश्य जनता की समस्याओं का बिना देरी के समाधान करना है। आपसी विवाद समझाइश से सुलझने पर समाज में सौहार्द बना रहता है और थाने-कचहरी के चक्कर से भी मुक्ति मिलती है।जमीन कब्जे की शिकायत भी पहुंची
शिविर में ताल रोड की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पट्टाधारी प्रवीण जायसवाल ने की। उन्होंने पूरे पट्टे के दस्तावेजों के साथ नामजद लोगों के खिलाफ आवेदन दिया। इस पर तहसीलदार पंकज पवैया ने कहा कि आवेदन मिल गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
फोटो कैप्शन 04आलोट12`जन शिकायत निवारण शिविर में आवेदनों की सुनवाई करते अधिकारी`

