Etawah News: नगर में पहली बार ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता की गया आयोजन, अनुष्का ने जीता प्रथम स्थान
द शाइन ब्यूटी पार्लर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में युवतियों ने दिखाया मेकअप का हुनर, विजेताओं को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा: कस्बे में पहली बार आयोजित ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और मेकअप कला का शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। होटल जसवंतनगर में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन द शाइन ब्यूटी पार्लर की संचालिका आकांक्षा शर्मा द्वारा किया गया।प्रतियोगिता से पूर्व आकांक्षा शर्मा ने बताया कि उनके पार्लर, बाला जी मार्केट में 10 दिवसीय मेकअप क्लास का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के उद्देश्य से ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में अंजलि, शिवानी, शालू, अर्चना, राधिका, अनुष्का, राखी, खुशी, सौम्या सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने आधुनिक और पारंपरिक ब्राइडल मेकअप की आकर्षक प्रस्तुति देकर निर्णायकों को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने पर अनुष्का ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय तथा शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिमी (इटावा) रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवतियों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।
आयोजक आकांक्षा शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
फोटो:-प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी।
