Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: जसवंतनगर में बसपा की मुस्लिम भाईचारा बैठक, 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा

 Etawah News: जसवंतनगर में बसपा की मुस्लिम भाईचारा बैठक, 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर (इटावा)। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर के सेक्टर जगसौरा अंतर्गत बूथ सराय भूपत कटेखेड़ा में मुस्लिम भाईचारा बैठक आयोजित की गई। बैठक डॉ. संजीव मौर्य की क्लीनिक पर संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा संयोजक डॉ. संजीव मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों एवं पूर्व बसपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर कार्य करना होगा।

बैठक में संगठन विस्तार, मुस्लिम भाईचारा को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद आमीन, पत्रकार सैफ तैमूरी, फैशल भाई, इमरान, समसुद्दीन अली, दीपक कुमार, प्रतिभा मौर्य, प्रिंस मौर्य, दीपू, रंजीत सिंह, राहुल कुमार जाटव सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


  

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe