Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................

 शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS 

➡️ गोरखपुर- सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यहां पलायन और योजनाओं का लाभ न मिलने जैसी समस्याएं थीं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जाति के नाम पर बांटने का आरोप लगाया।


➡️ वाराणसी- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। पाठक ने सपा सरकार में रामभक्तों पर गोली चलने का आरोप भी लगाया।


➡️ बलिया- मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मेरठ SSP थप्पड़ कांड पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि SSP ने अच्छा काम किया है और अपराधियों को फूल माला नहीं पहनाई जाएगी। राजभर ने कहा कि मामले को जाति से जोड़ना समाज को कमजोर करने वाला है।


➡️ उन्नाव- अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगा है। महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत सुनने के बजाय उसे गाली देकर भगा दिया गया और वीडियो बनाने पर उसका फोन छीनकर वीडियो डिलीट करवा दिया गया। विधवा महिला अपनी जमीन पर दबंगों के कब्जे की शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंची थी। मामला थाना फतेहपुर 84 क्षेत्र का है।


➡️ वियतनाम- वियतनाम के फू क्योक द्वीप के पास पर्यटकों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नाव में कुल 32 भारतीय पर्यटक सवार थे। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। भारतीय दूतावास ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और हनोई में कंट्रोल रूम बनाया गया है।


➡️ सीतापुर- हिंदू संगठनों पर मजार खोदकर फेंकने और बाउंड्रीवाल पर सनातनी ध्वज लगाने का आरोप लगा है। आरोप है कि मजार हटाकर गेट पर ताला भी लगा दिया गया। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के नैपालापुर का है।


➡️ मेरठ- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे ने राम धन गबन मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंदे में गड़बड़ी के बावजूद बीजेपी पूरी तरह चुप है। अभय दूबे ने मंदिर में लगे AI कैमरे बंद कराने का भी आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की।


➡️ चमोली- दीवार गिरने से डॉक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। PHC नारायणबगड़ के प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी क्षतिग्रस्त दीवार का निरीक्षण कर रहे थे, तभी दीवार की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।


➡️ बाराबंकी- फर्जी बैनामे से 45 लाख रुपये की ठगी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन का बैनामा कराकर पीड़िता से ठगी की गई थी। बदोसराय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की है।


➡️ हाथरस- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही स्टाफ ने सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। डीएम और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।


➡️ आजमगढ़- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि PDA के नाम पर सपा में अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि असली PDA बीजेपी है। राम धन गबन मामले पर उन्होंने कहा कि SIT जांच कर रही है और अखिलेश यादव को इस मामले में बोलने का अधिकार नहीं है।


➡️ सहारनपुर- चिलकाना पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे आरोपियों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला समेत अन्य आरोपी की तलाश जारी है। मौके से एक जिंदा बछड़ा और गौकशी में इस्तेमाल हथियार व उपकरण बरामद किए गए हैं।


➡️ रायबरेली- ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से 107 ATM कार्ड, 5 हजार रुपये नकद और बाइक बरामद हुई है। आरोपी ATM पर मदद का झांसा देकर पिन नंबर हासिल कर ठगी करते थे। शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।


➡️ आगरा- फर्जी जमीन रजिस्ट्री गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गैंगस्टर एक्ट में नामजद एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि फर्जी कागजात के जरिए रजिस्ट्री कर लोगों से ठगी की जाती थी।


➡️ सहारनपुर- सहारनपुर के कुमार सत्यम को जिनेवा में बड़ा सम्मान मिला है। AI for Good Global Summit में District AI Nexus को Innovate for Impact Award मिला। CEQYU Labs के संस्थापक कुमार सत्यम ने AI के जरिए स्मार्ट गवर्नेंस को बढ़ावा देने का काम किया है।


➡️ ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 17 जुलाई को किसानों की विशाल महापंचायत होगी। किसान संघर्ष मोर्चा ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है।


➡️ ग्रेटर नोएडा- शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्राधिकरण 3000 नए सफाईकर्मियों की नियुक्ति करेगा। वर्तमान में प्राधिकरण के पास करीब 2100 कर्मचारी हैं।


➡️ दिल्ली- एंटी-नारकोटिक्स सेल ने युगांडा की जैकलीन नामुलोंडो को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 117 ग्राम एम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस मुख्य ड्रग सप्लायर की तलाश कर रही है।


➡️ दिल्ली- E20 पेट्रोल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि सरकार सफेद झूठ बोल रही है। उन्होंने दावा किया कि कई वाहन मालिकों ने माइलेज कम होने और तकनीकी खराबियों की शिकायत की है।


➡️ आगरा- खलासी ने ट्रक चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। ट्रक के केबिन में विवाद के बाद खलासी ने चालक के सीने में चाकू मार दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी खलासी को हिरासत में लिया है। मामला थाना शमशाबाद क्षेत्र का है।


➡️ झांसी- छात्र और उसके बड़े भाई पर दबंगों ने हमला कर दिया। करीब 19 युवकों ने लोहे की रॉड से दोनों को पीटा। मारपीट का CCTV वीडियो सामने आया है। पुलिस ने 9 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


➡️ गोरखपुर- सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पिपराइच विधानसभा के भटहट में 697 करोड़ रुपये की 4 सड़क परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों को लेकर जनसभा को भी संबोधित किया।


➡️ सोनभद्र- सोनभद्र पुलिस ने अलीगढ़ के अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि किशोरी को 1.20 लाख रुपये में खरीदकर छोटे भाई से शादी कराई गई थी। आरोपी पर मानव तस्करी और यौन शोषण के मुकदमे दर्ज हैं।


➡️ कानपुर- कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के होटल में युवक-युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों सूर्या होटल में कमरा लेकर रुके थे। मृतक युवती उन्नाव और युवक फतेहपुर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


➡️ बलिया- मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रतसड़ में कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और 'राजभर गो बैक' के नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।


➡️ आजमगढ़- पोखरे में मिले युवक के शव की पहचान राजेश कुमार सरोज के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। राजेश 9 जुलाई को अपने ससुराल गया था। मामला गंभीरपुर थाना क्षेत्र का है।

------------------------------------------------------------------------------------

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe