हरदोई में पुलिस को बड़ी सफलता: 5 माह में 167 गुमशुदा मोबाइल बरामद मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किए
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी अभियान के तहत सर्विलांस सेल हरदोई ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्यवाही करते हुए पिछले 5 माह में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 167 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई है।बुधवार को पुलिस कार्यालय हरदोई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध कुमार गौतम पूर्वी द्वारा बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए हरदोई पुलिस और सर्विलांस सेल का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार,गुमशुदा मोबाइल फोन संबंधी प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर लगातार कार्रवाई करते हुए #सर्विलांस सेल ने तकनीकी सहायता और सीईआईआर पोर्टल की मदद से इन #मोबाइलों को ट्रेस कर #बरामद किया। यह अभियान जनपद में लगातार जारी है, जिससे आम जनता को राहत मिल रही है।