इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
घर-घर पहुंचकर शिक्षकों ने संचारी रोगों से बचाव का दिया संदेश
अंबेडकरनगर। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती भियांव के शिक्षकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों और अभिभावकों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश तथा शिक्षा विभाग के अभियान के अंतर्गत शिक्षकों ने लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने घर व आसपास जलभराव न होने देने मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने शौचालय का नियमित प्रयोग करने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।अभियान के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि संचारी रोगों के कोई लक्षण दिखाई दें तो तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें। शिक्षकों ने अभिभावकों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा शासन द्वारा संचालित संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।निर्धारित माइक्रो प्लान के अनुसार जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं तथा जियो-टैग फोटो एवं वीडियो भी तैयार किए गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राज बहादुर मिश्रा शिक्षक प्रदीप कुमार मौर्य राजकरन प्रजापति एवं अरशद कमाल सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी ग्रामीणों से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और संचारी रोगों की रोकथाम में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।