Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

पटना: सामाजिक कार्यकर्ता मनोज मनु के चुनाव लड़ने की स्थिति में न्याय-मंच समर्थन करेगा- पवन राठौर


*बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव को लेकर न्याय-मंच की कोर कमिटी की बैठक*

*सामाजिक कार्यकर्ता मनोज मनु के चुनाव लड़ने की स्थिति में न्याय-मंच समर्थन करेगा- पवन राठौर*

पटना, 6जुलाई। न्याय-मंच के बेली रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में मंच की कोर कमिटी की आपात बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के संस्थापक पवन राठौर ने की। बैठक में संभावित उम्मीदवार मनोज लाल दास "मनु" के अलावे कोर कमिटी के सदस्यों में विशाल सिन्हा, दुर्गेश दुबे, विशाल राज, विकास चंदेल, संजय सिंह, निखिल पांडेय, पंकज सिंह, राहुल पाठक प्रशांत राज, राजेश सिन्हा, राहुल गांधी, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

                बैठक में एक स्वर से सभी सदस्यों ने न्याय-मंच से जुड़े वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मनोज लाल दास मनु के चुनाव लड़ने की स्थिति में पुरजोर समर्थन करने का फैसला लिया।

 इसकी जानकारी मंच के संस्थापक सह सामाजिक कार्यकर्ता पवन राठौर ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया। मंच का मानना है कि श्री मनु पटना में विगत कई वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और स्थानीय स्तर पर जनता के बीच लोकप्रिय हैं। जनता के हितों के लिए कई मंचो से जुड़कर श्री मनु ने "बांकीपुर" ही नहीं पटना के लोगों के लिए आवाज उठाते हुए संघर्ष किया है।

     आगे पवन राठौर ने कहा कि मनोज मनु जैसे सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता का ईमान और चरित्र स्वच्छ व बेदाग रहा है इतना ही नहीं जनहित मुद्दे पर काफी मुखर भी रहते हैं इसलिए इनके जैसे उम्मीदवार का चुनाव लड़ने की घोषणा का हमसब स्वागत ही नहीं समर्थन भी करते हैं। न्याय-मंच बांकीपुर के संभावित उम्मीदवार मनोज मनु को हर तरह से सहयोग करेगा।

  *पवन राठौर*

संस्थापक सह सामाजिक कार्यकर्ता

पटना

9631609251

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe