लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉ सुनील चोपड़ा
कुम्हार नाका पर पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरी पिकअप जब्त
बीच सड़क पिकअप छोड़ भागे तस्कर, एक गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
आलोट।अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आलोट थाना पुलिस ने रविवार शाम बड़ी कार्रवाई की। कुम्हार नाका चौराहे पर शराब से भरी पिकअप को घेराबंदी कर जब्त किया गया। पुलिस को देखकर तस्कर वाहन बीच सड़क छोड़कर भाग निकले। त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार शाम करीब 7:20 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध पिकअप में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने नगर के प्रमुख मार्गों पर घेराबंदी शुरू की। कुम्हार नाका पर पुलिस को देखकर तस्करों ने पिकअप छोड़ दी।
वाहन की तलाशी में बियर और देसी प्लेन सफेद शराब की क्वार्टर पेटियां मिलीं। पूरी पिकअप शराब की पेटियों से भरी हुई थी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आरोपी और वाहन को थाने लाया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि खेप कहां से लाई गई और कहां पहुंचाई जानी थी। फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
