*दमोह पुलिस*
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
*दिनांक 08.07.26*
*पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत पुलिस कर्मियों के परिजनों को आर्थिक संबंल प्रदान करने हेतु बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन*
*जिला दमोह में पदस्थ कर्मचारी स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्रीमति शमीम खान एवं आरक्षक भूपेन्द्र ठाकुर के निधन उपरांत उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 01-01 करोड़ की राहत राशि का किया गया भुगतान, पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भापुसे) द्वारा परिवारजन को प्रदाय किया गया चेक।*दमोह पुलिस में पदस्थ प्रधान.आर. श्रीमति शमीम खान एवं आरक्षक भूपेन्द्र ठाकुर जिनका माह जून वर्ष 2025 में दुर्घटना के पश्चात अस्पताल में उपचाररत रहते दुखद निधन हो गया था। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन को आर्थिक संबंल प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस सैलरी पैकेज (पीएसपी) योजना के अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अनुबंध किया गया है जिसके अंतर्गत दुर्घटना में पुलिस विभाग के किसी भी कर्मचारी की मृत्यु हो जाने पर उस कर्मचारी के आश्रित परिवारजन को योजना के 01 करोड़ रुपए की सहायता राशि का भुगतान किया जाता है।
पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत जिला दमोह में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रीमति शमीम खान एवं आरक्षक भूपेन्द्र ठाकुर के परिजनों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भापुसे) तथा स्टेट बैंक कटनी के मुख्य प्रबंधक श्री पुष्पराज पटेल, स्टेट बैंक दमोह के मुख्य प्रबंधक श्री संतोष वर्मा एवं बीडीएम श्री प्रकाश रैकवार की उपस्थिति में चेक प्रदान किया गया ।
