Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अम्बेडकरनगर: सम्भव अभियान 6.0 के शुभारंभ के साथ संचारी रोग नियंत्रण पर दिया गया जोर कार्यशाला एवं जागरूकता रैली आयोजित

 इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर 


सम्भव अभियान 6.0 के शुभारंभ के साथ संचारी रोग नियंत्रण पर दिया गया जोर कार्यशाला एवं जागरूकता रैली आयोजित

अंबेडकरनगर। भियांव ब्लॉक सभागार में सम्भव अभियान 6.0 के शुभारंभ के अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग स्वास्थ्य विभाग एवं साथी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं घर-घर दस्तकअभियान को प्रभावी बनाते हुए आमजन को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में सीडीपीओ भियांव शेषनाथ वर्मा ने कहा कि सम्भव अभियान 6.0 के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कुपोषण की रोकथाम स्वच्छता तथा संचारी रोगों के प्रति व्यापक जन जागरूकता लाई जाएगी। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अभियान को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एआरओ सी.पी. पाण्डेय ने डेंगू मलेरिया फाइलेरिया जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) सहित विभिन्न संचारी रोगों के बचाव एवं समय पर उपचार की जानकारी दी। वहीं जल जीवन मिशन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सी.पी. सिंह ने स्वच्छ पेयजल एवं साफ- सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। साथी संस्था के प्रोग्राम मैनेजर डॉ. संजय पांडेय ने सम्भव अभियान 6.0 के उद्देश्यों एवं समुदाय की सहभागिता पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं घर-घर दस्तक अभियान से संबंधित जानकारी साझा की गई। प्रतिभागियों को "स्वस्थ व्यवहार अपनाना है – संचारी रोगों को हराना है" का संदेश देते हुए घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता मच्छरों से बचाव जलभराव रोकने तथा बुखार होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।कार्यशाला के उपरांत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों स्वास्थ्य विभाग एवं साथी संस्था के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकालकर लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। भियांव ब्लॉक क्षेत्र में कुल 1128 गर्भवती महिलाएं बताई जा रही हैं।इस अवसर पर भियांव ब्लॉक की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सुपरवाइजर प्राची सोनी साथी संस्था के सभी कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe