Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

भोपाल: स्कूल बस स्पेशल चेकिंग अभियान के तहत दमोह पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 स्कूल बसों पर ₹48,500 का चालान

 स्कूल बस स्पेशल चेकिंग अभियान के तहत दमोह पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 स्कूल बसों पर ₹48,500 का चालान

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश स्कूल बस स्पेशल चेकिंग अभियान के तहत दमोह पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 स्कूल बसों पर ₹48,500 का चालान  द्वारा जारी निर्देशों के पालन में जिले में 08 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक संचालित किए जा रहे 10 दिवसीय "स्कूल बस स्पेशल चेकिंग अभियान" के अंतर्गत दमोह पुलिस द्वारा स्कूल बसों की सघन जांच की गई।

इस अभियान के दौरान पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न विद्यालयों की स्कूल बसों का तकनीकी, यांत्रिक एवं सुरक्षा मानकों के आधार पर निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान वाहन दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी एग्जिट, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी, सीट क्षमता, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस सत्यापन सहित अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।

 
निरीक्षण के दौरान 3 स्कूल बसों में मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध कुल ₹48,500 का चालान किया गया। संबंधित वाहन संचालकों को भविष्य में सभी सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करने हेतु सख्त निर्देश भी दिए गए।


अभियान की अवधि में जिले के सभी स्कूल वाहनों की लगातार जांच की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe