इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
मानसून सत्र आते ही मोदी जी की शरण में होंगे सपा के बड़े पहलवाल-ओपी राजभर
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन चौपालों में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी।दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री ने जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित भुजगी में दीपक त्रिपाठी के आवास पर आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में सपा के बड़े पहलवान मोदी जी के शरण में आएंगे पश्चिम बंगाल के बाद अब यूपी की बारी है। इसके बाद उन्होंने भीखपुर में राजा सुहेल देव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और बाबा साहब तथा ज्योतिबा बाई फूले के कार्यों का बखान किया। गारोपुर बेगीकोल में आयोजित जन चौपालों में भी लोगों की समस्याएं संबंधित कागज़ात फ़ाइल में रखवाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बेगीकोल विद्यालय में पानी पीने के लिए उपकरण लगाने के लिए डीपीआरओ से पूछा कि कितने दिन में लगेगा तो उन्होंने दो से तीन माह का समय दिया उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।दौरे के अंतिम चरण में प्रभारी मंत्री जलालपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित जन चौपाल में स्थानीय व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर डीडीओ सविता सिंह डीपीआरओ उपेन्द्र पांडेय एसडीएम सी ओ अनूप कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी निरंजन प्रकाश एडीओ आरडी प्रदीप दुबे एडीओ पंचायत फ़िरदौश आलम जेईएमआई लाल बहादुर सिंह सचिव जितेन्द्र प्रजापति शिवकुमार जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
