Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जयपुर पुलिस ने VIP मूवमेंट में ठेला पलटा, खौलते पानी से युवती झुलसी, पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

 संवाददाता हितेश कुमार जोशी


जयपुर पुलिस ने VIP मूवमेंट में ठेला पलटा, खौलते पानी से युवती झुलसी, पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

जयपुर पुलिस ने जगतपुरा में सीएम का काफिला निकलने से पहले रास्ता खाली कराने में फुटपाथ पर मोमोज बेचने वाली युवती का ठेला पलट दिया. जिसमें ठेले पर रखा गरम पानी युवती पर गिर गया. पिंक सिटी जयपुर में पुलिस का एक ऐसा बेरहम चेहरा सामने आया है, इसके बारे में सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. यहां जगतपुरा इलाके में सीएम का काफिला निकलने से पहले रास्ता खाली कराने में बेकरार पुलिस वालों ने फुटपाथ पर मोमोज बेचने वाली युवती का ठेला पलट दिया.जल्लाद बनी पुलिस के इस कदम से मोमोज तैयार करने के लिए ठेले पर रखा गया खौलता हुआ पानी दुकानदार युवती पर गिर गया. इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई है. इस मामले पर अब विपक्षी पार्टियां सुशासन का दावा करने वाली भजनलाल शर्मा सरकार पर हमलावर हैं, तो वहीं मानवाधिकार आयोग ने भी इस घटना पर पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट तलब कर ली है. मामले पर पुलिस कमिश्नरेट के थाने में आरोपी पुलिसकर्मियों पर FIR दर्जवहीं इस घटना को लेकर अब आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के रामनगरिया थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि एफआईआर दर्ज हुए पांच दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. मामले को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं और कैमरे पर कोई बयान देने से बच रहे हैं.जयपुर के जगतपुरा इलाके के महल रोड के पास की रहने वाली दो बहने रेशु गुप्ता और खुशबू गुप्ता रामनगरिया इलाके में मोमोज का ठेला लगाकर परिवार का पेट पालती है. जानकारी के मुताबिक 19 जून को इस इलाके में सूबे के सीएम भजनलाल शर्मा को यहां से गुजरना था. शाम के वक्त सीएम भजनलाल का काफिला निकलने से पहले पुलिस की गाड़ी वहां पर पहुंची और उन्होंने वीआईपी मूवमेंट का हवाला देते हुए तुरंत ठेला हटाने को कहा.कुछ समय की मोहलत मांगने पर पुलिक्रमियों ने ठेला पलटा दोनों बहनों ने पुलिस वालों से खौलते हुए पानी की दुहाई देकर कुछ समय की मोहलत मांगी. इस पर पुलिस वालों ने ठेले को पलट दिया. ठेला पलटते ही मोमोज तैयार करने के लिए खौलाया गया पानी रेशु गुप्ता पर गिर गया. इससे उसका हाथ, सीना कंधा और शरीर के कुछ दूसरे हिस्से बुरी तरह जल गए. कई जगहों पर चमड़ी तक निकल गई. वह जमीन पर ही गिर कर तड़पने लगी. पुलिस की दूसरी गाड़ियां भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंची, लेकिन किसी ने भी मदद करने या उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश तक नहीं की. उल्टा हर कोई बिखरे हुए सामान जल्द से जल्द हटाने का ही दबाव बनाता रहानेता टीकाराम जूली ने सीएम से मामले पर की कार्रवाई की मांग पुलिस वालों की इस हरकत से स्थानीय लोगों में जबरदस्त नाराजगी थी. लोगों ने सीएम का काफिला भी रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. बहरहाल पांच दिनों बाद जब यह मामला सुर्खियों में आया तो हर तरफ राजस्थान पुलिस की जमकर किरकिरी हुई. गुरुवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. यहां पीड़ित रेशू गुप्ता और उसकी बहन खुशबू ने रो-रो कर पूरी कहानी बताई. टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी शाम को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा. पीड़ित बहनों ने इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है. उन्होंने सवाल किया है कि क्या ईमानदारी से पैसा कमाना गुनाह है. राजस्थान की पुलिस को किसने खौलता पानी डालने की इजाजत दी है.

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe