Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

डबरा: NH-44 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत

 डबरा ब्रेकिंग 

पत्र रमेश गौड 

----------------*-- NH-44 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत

डबरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर डबरा सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया टेकरी के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपति बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डबरा सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक दंपति की पहचान की प्रक्रिया जारी थी। वहीं पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा जल्द ही फरार वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe