ग्रामीणों ने की बिना अनुमति जेसीबी से मिट्टी खनन करने का डीएम से शिकायत।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम दारापुर में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र जमुना प्रसाद ने जिलाधिकारी हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान कल्पना देवी पत्नी प्रदीप नारायण तथा प्रदीप नारायण पुत्र श्याम नारायण पर बिना अनुमति जेसीबी मशीन से मिट्टी खनन कराने और बिक्री कराने का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव के राजपाल पुत्र बिंदा के खेत से डोरी पुत्र पंचम के खेत तक प्रतिदिन ट्रालियों के माध्यम से बिना अनुमति मिट्टी का खनन कर बिक्री की गई। आरोप है कि करीब 300 ट्राली मिट्टी लगभग ₹300 प्रति ट्राली के हिसाब से बेची गई, जिससे सरकारी नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से खनन किया गया।
प्रार्थी का कहना है कि मामले की जानकारी विकासखंड मल्लावां पर पूछा गया तो बताया कि क्षेत्र में किसी भी स्थान पर जेसीबी मशीन से मिट्टी खनन की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में बिना अनुमति खनन कर मिट्टी बिक्री किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
राजेश कुमार ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, आरोपों की प्रशासनिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

