आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*मऊरानीपुर में शर्मनाक कृत्य का वीडियो वायरल, पार्षद पति पर मासूम के साथ अशोभनीय हरकत के आरोप*
*वार्ड 16 के पार्षद पति का कथित वीडियो वायरल, बच्चे के साथ आपत्तिजनक व्यवहार पर मचा बवाल*
*मऊरानीपुर में वायरल वीडियो से हड़कंप, पार्षद पति पर गंभीर आरोप*
झांसी। आपको बताते चले कि अभी झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में वार्ड नंबर 16 की पार्षद फलक साहिबा के पति आशिफ राईन पर एक मासूम बच्चे के साथ कथित रूप से अशोभनीय हरकत करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मामले को लेकर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।आनन्द बॉबी चावला झांसी।
